फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   My players dominated the boxing matches

बॉक्सिंग मुकाबलों में छाए म्हारे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
My players dominated the boxing matches
कैथल। चेन्नई में चल रही राष्ट्रीय महिला युवा मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शनिवार को बॉक्सर लासू यादव और कीर्ति ढुल ने फिर पंच का दम दिखाया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया। उधर, अपने वर्ग में कीर्ति ढुल ने भी देर रात अपना मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

यह जानकारी कोच विक्रम ढुल ने दी। उन्होंने बताया कि लासू यादव ने मैच में गुजरात की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार कीर्ति ने केरल की अश्विन बिजू को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उसका अब महाराष्ट्र की खिलाड़ी के साथ मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पांच बॉक्सरों ने जीते मैच
कैथल। रोहतक में चल रही राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को आठ बॉक्सरों का मुकाबला हुआ। इनमें से पांच बॉक्सरों ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की। इनमें सिमरन, मुस्कान, सालोनी, शिवानी और दीक्षांत शामिल रहे। प्रतियोगिता में जिले के कुल 24 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान 48 से 50 किलो भार में शिवानी ने जींद की अंजलि को 5-0 हराया। सिमरन ने नैंसी को वॉक आउट से हराया। 63-66 भार वर्ग में सालोनी के समक्ष रेवाड़ी की तमन्ना ने वॉक आउट कर दिया। 57 से 60 किलो भार में मुस्कान ने गुरुग्राम की ज्योति को 5-0 से हराया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दीक्षांत ने भिवानी के बॉक्सर निखिल को 5-0 से मात दी।

जीत के बाद ये खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंच गए हैं। अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले देर रात तक जारी रहे। इसके परिणाम रविवार सुबह तक जारी होंगे। इनकी जीत पर जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह, कोच राजेंद्र सिंह व विक्रम ढुल ने शुभकामनाएं दी है। बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह व अमरजीत सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी पुरुष व महिला बॉक्सर अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मणिपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयनित होंगे। इस मौके पर पीटीआई सुनील कुमार, संदीप व विक्रम ढुल ने भी जीत पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed