फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   murder

स र में सिमेंट पाइप से हमला कर हत्या, खेत में बने कोठे में पड़ा हुआ मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
murder
गांव प्यौदा के खेतों में मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली है। उक्त व्यक्ति की हत्या सीमेंट के पाइप से वार कर होने की आशंका है। पुलिस ने किसान की सूचना पर शव बरामद कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मृतक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और तीन साल से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई हुई थी। एसएचओ का कहना है कि पुलिस शीघ्र ही हत्यारे को काबू कर लेगी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार गांव प्यौदा निवासी मनफूल सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि वह करीब साढ़े सात बजे अपने खेत में दिवाली के चलते दीया लगाने लगाया था। जहां उसके खेत के कोठे का दरवाजा खुला मिला। बाद में उसने देखा तो उस कोठे के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर के ऊपर सीमेंट के पाइप का टुकड़ा पड़ा हुआ था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सीमेंट के पाइप को उसके सिर मे मारकर हत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव बहेड़ी निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र प्रकाश के रुप में हुई। पुलिस ने इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजनों को सूचित कर शव उन्हें सौंप दिया। एसएचओ तितरम मुकेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक के साथ एक ओर व्यक्ति था। जिसकी पहचान की जा रही है। मृतक जितेंद्र तीन साल से घर से लापता था और परिजनों ने मुजफ्फरनगर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई हुई है। पुलिस पता लगा रही है कि वह कैथल में कहां से आया था और कहां रहता था। शीघ्र ही हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed