{"_id":"5fe62bff8ebc3e3e751c89ac","slug":"murder-kaithal-news-knl55468672","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, परिजनों ने लगाया दूध में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, परिजनों ने लगाया दूध में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। गांधी नगर में एक 37 वर्षीय महिला की मौत होने पर मायके पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के अनुसार पति व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
कुरुक्षेत्र निवासी कृष्ण लाल ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोडवेज विभाग से रिटायर इंस्पेक्टर है। उसकी बेटी शालू की शादी वर्ष 2006 में गांधी नगर कैथल निवासी राजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति राजेंद्र व उसकी माता तुलसी देवी शालू से गाड़ी की डिमांड करते थे। उस समय उसने मोटर साइकिल दहेज में दी थी। उसके बाद शालू के पति व सास पैसों की डिमांड करते रहते थे। वर्ष 2017 में उसे पता चला कि राजेंद्र का रशमी नाम की लड़की के साथ प्रसंग है। विरोध करने पर राजेंद्र ने शालू के साथ मारपीट की। वर्ष 2019 में शालू की बाईपास सर्जरी करवाई थी, जिसके सारे पैसे भी उसने खुद दिए। शालू पति राजेंद्र व सास तुलसी देवी के व्यवहार से काफी परेशान थी। आरोप है कि 24 दिसंबर को रात करीब 12 बजे शालू ने घर पर फोन किया कि उसकी सास तुलसी देवी ने दूध में कोई जहरीली चीज डालकर पिला दी है। उसी समय शालू के बेटे 10 वर्षीय अंकुश ने उसे फोन करके बताया कि उसकी मां जमीन पर गिर गई है, जिसके मुंह से झाग निकल रहे हैं। उसने वीडियो काल करके सब दिखाया। सूचना मिलते ही कैथल पहुंचा तो शालू मृत अवस्था में घर के आंगन में पड़ी थी, जिसकी नाक व मुंह से झाग निकल रहा था।
जांच अधिकारी एसआई महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में मृतका के पति व सास के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।