फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   murder

सड़क पर निकलते समय हुई कहासुनी में ली एक की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
murder
murder - फोटो : Kaithal
ांव सिल्लाखेड़ा में अंडरपास के नजदीक चार आरोपियों ने मिलकर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लोहे की रॉड और डंडों से हमला करके हत्या कर दी। आरोपियों को गलत तरीके से बाइक चलाने से टोकने पर 30 अक्तूबर को यह घटना अंजाम दी गई थी। उपचार के दौरान उसकी मंगलवार को मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत दी चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे गांव कुतबपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर को उसके पिता सुभाष व बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी रामप्रसाद शाम को बाइक से गांव कुतुबपुर से खेत जा रहे थे। सिल्ला खेड़ा अंडरपास के नजदीक वहीं का निवासी गुलाब अपनी बाइक से कट मारकर गुजरने लगा। जिससे उसके बाइक सवार पिता गिरने से बाल-बाल बचे। आरोप है कि जब उसके पिता ने गुलाब से ठीक से बाइक चलाने को कहा तो वह बहस करने लगा। इतना ही नहीं पास खड़े ट्रक से गुलाब लोहे की रॉड निकाल लाया और अपने साथी खुश समेत दो लड़कों को बुला लिया। उन चारों ने मिलाकर उसके पिता और राम प्रसाद पर लोहे की राड और डंडे से हमलाकर दिया। शोरशराबे पर लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी भाग निकले। जानकारी पर पिता और उनके साथी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हिसार ले जाने की सलाह दी। तीन नवंबर को चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसके पिता की मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई बलराज सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ढाई एकड़ जमीन पर खेती करता था सुभाष- मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुभाष की खुद के पास ढाई एकड़ जमीन है। गांव सिल्लाखेड़ा के पास वह ठेके पर जमीन लेकर भी खेती करता था। सुभाष के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है और एक बेटा है। सुभाष का बेटा अनिल भी खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed