फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   murdar

झगड़े में घायल ने तोड़ा दम, परिजनों ने पत्नी पर लगाया युवक के साथ मिलकर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
murdar
murdar - फोटो : Kaithal
गांव पाई में पिछले महीने झगड़े में घायल हुए एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दो घंटे तक जमकर रोष जताया। लोगों ने पिलनी मार्ग पर जाम लगाने के लिए शव बाहर रखा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और एसएचओ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को उनकी शिकायत अनुसार जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने फिलहाल एक युवक के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है और पत्नी के खिलाफ जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मंजु के अनुसार पाई गांव में 11 जुलाई 2019 को उसके पति राम मेहर का झगड़ा पाई के ही निवासी राहुल के साथ हुआ था, जिसमें उसके पति को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने मंजु की शिकायत पर 14 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया था। राम मेहर को घायल अवस्था में जिंदल अस्पताल हिसार में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। इसी दिन 8 सितंबर को पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, रोहतक पीजीआई से मंगलवार देर रात्रि शव पाई पहुंचा। सुबह परिजनों ने यह कहकर अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया कि जब तक मृतक की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मृतक की चाची सूरजमुखी व चचेरे भाई संदीप ने आरोप लगाया कि राममेहर की पत्नी का भी उसकी हत्या के षड्यंत्र में हाथ है। उसी समय उन्होंने एक अन्य शिकायत दी थी और पुलिस को बताया कि राममेहर के साथ हुई मारपीट में उसकी पत्नी का भी हाथ है, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

षड्यंत्र के तहत राममेहर की हत्या की गई है। जब तक उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। साथ ही पूंडरी-राजौंद मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी। जिसकी सूचना मिलते ही पूंडरी तहसीलदार बोध राज, डीएसपी कृष्ण कुमार, थाना पूंडरी प्रभारी दीदार सिंह पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मनाते रहे। दो घंटे के बाद वे दो दिन में जांच करके अगली कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार करवाया।

डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के समय 323, 506 के आरोप में राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें बाद में 307 भी जोड़ दी गई थी। अब घायल की मौत हो गई है तो आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। रही बात पत्नी की तो जांच की जाएगी। जिसमें जो भी सच्चाई सामने आएगी, पुलिस उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed