फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Municipality employees on hunger strike

Kaithal News: भूख हड़ताल पर नगर पालिका कर्मचारी

Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Municipality employees on hunger strike

विज्ञापन
गुहला/चीका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कि राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवर को नगर पालिका चीका में पे रोल सफाई कर्मचारी, डोर टू डोर से व फायर के कर्मचारियों में से पांच कर्मचारी यूनियन प्रधान पिरथी राम की अध्यक्षता में भूख हड़ताल पर बैठे।

सभी को सर्व कर्मचारी संघ चीका के ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा ने माला पहनकर भूख हड़ताल पर बिठाया। यूनियन प्रधान पिरथी राम ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा सरकार के बीच 29 अक्तुबर 2022 व पांच अप्रैल 2023 को हुए समझौते का तुरंत प्रभाव से परिपत्र जारी करना चाहिए, नगर पालिका, परिषद व निगमों में लगे सभी तरह के कच्चे कर्मचारी जो दो साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए, डोर टू डोर व नाइट शिफ्टिंग के कर्मचारियों को नगर पालिका का कर्मचारी माना जाए व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को 58 साल तक की आयु तक नौकरी की गारंटी दी जाए।
विज्ञापन


मंच का संचालन सागर कुमार ने किया। इस अवसर पर सागर, रामनिवास, तलविंदर सिंह, चरण दास व चिंतो देवी, पिंकी, सुदेश, सुखविंदर, हरदीप, बलजीत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed