{"_id":"65ad721800b974c5d4044e78","slug":"mp-saini-made-rajput-community-leaders-return-to-bjp-kaithal-news-c-245-1-kht1001-10395-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांसद सैनी ने राजपूत समाज के नेताओं की भाजपा में कराई वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांसद सैनी ने राजपूत समाज के नेताओं की भाजपा में कराई वापसी
Mon, 22 Jan 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। सम्राट मिहिर भोज मुद्दे को लेकर खफा चल रहे राजपूत समाज के पदाधिकारियों की रविवार को भाजपा में घर वापसी हो गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के कई अहम पदों से इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों को दोबारा भाजपा के साथ चलने के लिए प्रेरित किया।
कलायत स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में रविवार को प्रदेशाध्यक्ष ने राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की मौजूदगी मेंं राजपूत समाज के पदाधिकारियों की ओर से करीब सात माह पहले शुरू की गई दूरियां दूर की। सैनी ने कहा कि भारत के इतिहास में 500 वर्ष बाद अयोध्या मेंं रामलला प्राण प्रतिष्ठा का सपना पूरा होने जा रहा है इसी सोच को लेकर वे कलायत में भाजपा से नाराज राजपूत समाज के पदाधिकारियों से संवाद करने पहुंचे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज की भावनाओं का सम्मान करने करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस पर मंडल अध्यक्ष महीपाल दुमाड़ा और भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष जयदीप राणा की अगुवाई में विभिन्न पदाधिकारियोंं ने प्रदेशाध्यक्ष व राज्य मंत्री का फूल माला पहनाकार अभिनंदन किया। इस अवसर पर जयदीप राणा, महीपाल दुमाड़ा, राहुल राणा, कुशलपाल राणा, कमल राणा, अरुण राणा, राजीव राणा, कुलविंद्र राणा, जितेंद्र प्रताप और विभिन्न पदों की कमान संभालने वाले पदाधिकारी मौजूद रहे।