फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   moving car fire

चलती कार में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
moving car fire
गांव जड़ौला के पास कार में अचानक से आग लग गई। इस हादसे में कार चालक सहित एक अन्य युवक ने कार से कूदकर जान बचाई। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। कार चालक केदारनाथ शर्मा ने बताया कि वह और उसके गांव का एक युवक किसी काम से गांव जड़ौला से कैथल की ओर आ रहे थे। गांव से महज तीन-चार किलोमीटर की ही दूरी पर पहुंचे थे कि अचानक कार के इंजन वाले हिस्से से अचानक धुंआ निकलने लगा। इसके बाद जैसे ही कार को साइड में रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें आग लग गई। कार में अचानक लगी आग को देखकर उनके हाथ-पांव फूल गए। दोनों कार से कूदकर जान बचाई। जब फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंची तो कार से अधिकतर सामान जल चुका था।
विज्ञापन

ढांड थाना के हेड कांस्टेबल सतपाल ने बताया कि पुलिस को कार जलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय तक कार जल चुकी थी। इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। कार मालिक ने पुलिस को बताया है कि वे गांव जड़ौला से चले तो कुछ दूरी पर ही कार में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed