{"_id":"68a623979cc2249c0a056958","slug":"mou-between-jat-college-and-hartron-skill-center-kaithal-news-c-245-1-kht1009-136558-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जाट कॉलेज और हारट्रोन स्किल सेंटर में एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जाट कॉलेज और हारट्रोन स्किल सेंटर में एमओयू
Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
18 कैथल। जाट कॉलेज और हारट्रोन एडवांस्ड स्किल सेंटर के बीच एमओयू साइन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट कॉलेज और अंबाला रोड स्थित प्रतिष्ठित हारट्रोन एडवांस्ड स्किल सेंटर के बीच विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट की नई राह देने के उद्देश्य से सोमवार को एक महत्त्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता हारट्रोन परिसर में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान हुआ।
समझौते पर जाट कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह और हारट्रोन की ओर से सेंटर हेड डॉ. बलविंद्र ढुल ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
छात्रों को मिलेगा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण ः एमओयू के तहत छात्रों को कंप्यूटर, आईटी, डिजिटल टेक्नोलॉजी और अन्य आधुनिक स्किल्स में प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रैक्टिकल एक्सपोज़र
विज्ञापन
भी दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।
डॉ. दिनेश सिंह ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग जरूरी है। यह समझौता छात्रों को न केवल तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा, बल्कि उन्हें नए रोजगार अवसर भी उपलब्ध कराएगा।
भविष्य की योजनाएं भी तय
दोनों संस्थान भविष्य में संयुक्त कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित करेंगे, ताकि स्थानीय युवाओं को भी इसका लाभ मिल सके।
समारोह में जाट कॉलेज से पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश बनवाला, प्रो. कर्मबीर सिंह और हारट्रोन से चीफ कोऑर्डिनेटर पंकज आत्रेय, सेंटर मैनेजर मोहिनी कंसल तथा कोऑर्डिनेटर खुशबू अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।