{"_id":"697cff9f8b55e5f8f90dd065","slug":"motivated-to-avoid-drugs-kaithal-news-c-245-1-kht1013-144347-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशीली दवाइयों से बचने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशीली दवाइयों से बचने के लिए किया प्रेरित
Sat, 31 Jan 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी रैली निकालते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के अंतर्गत यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब की ओर से जागरूकतर रैली निकाली गई। युवाओं को नशीली दवाइयों व पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. रोहतास ने रैली को रवाना करते हुए कहा कि नशा एक मीठा जहर है, जो मानव जीवन को धीरे-धीरे घुन की तरह खोखला कर देता है। नशा युक्त व्यक्ति न जीता है और न मरता है दूसरों पर बोझ बनकर रह जाता है। इसलिए से जीवन को बचाने के लिए सबको जागरूक होना पड़ेगा। क्लब इंचार्ज रवींद्र कुमार ने विद्यार्थियों को रैली में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। राममेहर सिंह, विक्रम, अशोक, प्रदीप, तरुण, प्रवीण, नीशु, सीमा व राजरानी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन