फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mother accused of killing newborn arrested, search for two continues

Kaithal News: नवजात की हत्या में आरोपी मां काबू, दो की तलाश जारी

Fri, 20 Jun 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mother accused of killing newborn arrested, search for two continues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। भागल गांव में नवजात शिशु की हत्या मामले में चीका थाना पुलिस ने आरोपी मां पूनम देवी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले आरोपी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुहला में पुलिस निगरानी में चल रहा था। अब स्वास्थ्य ठीक होने पर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पूनम देवी पर नवजात शिशु की हत्या कर शव छिपाने का आरोप है, जिस पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से नामजद दो अन्य महिला आरोपियों की तलाश भी जारी है, जिन पर भी इसी मामले में संलिप्त होने का संदेह है।
विज्ञापन


यह एफआईआर पूनम देवी की सास फूलपति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका बेटा गुरुचरण सिंह पिछले तीन वर्षों से विदेश में है। वर्ष 2015 में उसकी शादी पूनम से हुई थी और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। फूलपति का आरोप है कि बेटे के विदेश जाने के बाद पूनम का व्यवहार बदल गया। वह घर से बाहर रहने लगी और सास से मारपीट भी करने लगी, जिस कारण फूलपति छह महीने पहले मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलपति ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले जब वह लौटीं, तो पूनम का पेट फूला हुआ दिखा। पूछने पर पूनम ने कहा कि उसके पेट में पानी भर गया है। उन्हें संदेह हुआ कि वह गर्भवती है। इस बात को लेकर घर में कहासुनी भी हुई।

इसी बीच 11 जून को फूलपति की बेटी जब अपनी ससुराल से लौटकर मायके आई तो पास ही के पशुबाड़े में एक नीले रंग का स्कूल बैग पड़ा मिला। बैग खोलने पर उसमें प्लास्टिक की थैली में एक नवजात शिशु का शव मिला। शव लड़का प्रतीत हो रहा था और उसके गले में लाल रंग की चुन्नी बंधी थी।


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। डायल 112 पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। फूलपति ने अपनी बहू पूनम देवी के साथ-साथ गांव की दो अन्य महिलाओं—नन्ही और मीना—पर भी इस मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (आईपीसी) की धारा 103(1), 238(ए) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed