{"_id":"646bce21fb6b6a6940085f34","slug":"most-shopkeepers-are-not-taking-two-thousand-notes-kaithal-news-c-18-1-129393-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाजार में दो हजार के नोट नहीं ले रहे अधिकतर दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाजार में दो हजार के नोट नहीं ले रहे अधिकतर दुकानदार
Tue, 23 May 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
कैथल। केंद्र सरकार के आदेशानुसार आज से बैंकों में जाकर दो हजार का नोट बदलवाया जा सकेगा। लोग अपने खाते में दो हजार के नोट जमा करवा सकते हैं। जिन लोगों ने अपने खाते में पैसे जमा नहीं करवाने हैं, वे एक दिन में 20 नोट की राशि बदलवा सकेंगे। इसके लिए आरबीआई ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
बैंकों से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई से लोग 2000 के नोट को बैंकों में जाकर बदलवा सकेंगे। इसके लिए बैंकों में ज्यादा भीड़ हुई तो बैंकों में स्टॉफ की उपलब्धता के अनुसार अलग काउंटर भी लगाए जा सकते हैं। लोग न केवल अपने खाते में पैसे जमा करवा सकते हैं, बल्कि 20 हजार रुपये की राशि तक के नोट बिना खाते में जमा करवाए, पांच सौ, दो सौ या सौ रुपये के नोट के रूप में बदलवा भी सकते हैं।
एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों में देना होगा पहचान पत्र
बैंकों से मिली जानकारी के अनुसार, एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों में दो हजार का नोट जमा करवाने पर छह पहचान पत्रों में से एक पहचान पत्र देना होगा। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, मतदाता कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दो अन्य पहचान पत्र होंगे। इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके अलावा एक फार्म भी भरना होगा। जिसमें नाम, पता व कितने नोट बदलवाए, इसकी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
अधिकतर दुकानदारों ने नोट लेने बंद किए
सरकार के आदेशों का अभी से असर दिखने लगा है। बाजार में अधिकतर दुकानदारों ने सामान के बदले 2000 रुपये के नोट लेने बंद कर दिए हैं। शहरवासी अजय कुमार ने बताया कि उसने दो हजार रुपये का नोट देकर सामान खरीदना चाहा, दुकानदान ने यह नोट लेने से मना कर दिया जबकि उसे किसी व्यक्ति से पैसे लेने थे, वह दस हजार रुपये दो-दो हजार रुपये के पांच नोट दे गया। अब उसे यह नोट बैंक में जमा करवाने होंगे।
लीड बैंक मैनेजर सुरेंद्र कुमार नंदा ने बताया कि बैंकों में आज 23 मई से नोट बदलवाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। एसबीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि वहां पैसे जमा करवाने पर पहचान पत्र देने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा अन्य बैंकों में छह पहचान पत्रों में से एक पहचान पत्र दिखाना होगा। लोग अपने खाते में राशि जमा करवा सकते हैं। बिना खाते में जमा करवाए 20 हजार रुपये तक के नोट बदलवा सकते हैं। बैंकों में भीड़ होने पर स्टॉफ की उपलब्धता अनुसार अलग से काउंटर भी लगाए जा सकते हैं।
लोगों से अपील : अफरा-तफरी न मचाएं
एलडीएम ने लोगों से अपील की है कि 23 मई से नोट बदलवाने की शुरूआत हो रही है। नोट बदलने के लिए चार माह का समय है। इसीलिए लोग अनावश्यक भीड़ या अफरा-तफरी न मचाएं। आराम से अपने नोट बदलवाएं। इसके लिए पर्याप्त समय है।