फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than half of the wheat has been lifted so far

Kaithal News: आधे से ज्यादा गेहूं का अब तक हो चुका उठान

Tue, 25 Apr 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
More than half of the wheat has been lifted so far
कैथल। जिले में विभिन्न एजेंसियों ने सोमवार तक पांच लाख 93 हजार 794 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। इसमें से अब तक तीन लाख 85 हजार 522 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। यह जानकारी डीसी जगदीश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं की कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 65 हजार 206 मीट्रिक टन, हैफेड ने दो लाख 59 हजार 875, भारतीय खाद्य निगम ने 65 हजार 324 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख तीन हजार 389 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैथल मंडी में 98 हजार 543 मीट्रिक टन, चीका मंडी में 89 हजार 121 मीट्रिक टन, कलायत मंडी में 55 हजार 997 मीट्रिक टन, पूंडरी मंडी में 49 हजार 96 मीट्रिक टन, राजौंद में 22235 मीट्रिक टन, सोलूमाजरा 52244, सीवन में 17162, अगौंध में 5439 मीट्रिक टन गेहूं
विज्ञापन


खरीदा गया।

इसी प्रकार अरनौली में 3222, बाबालदाना में 16117, बड़सिकरी खुर्द में 10769, बलबेहड़ा में 962, बालू में 9726, बरटा में 8160, बाउपुर में 1427, भागल में 6990, भूसला में 4872, डीग में 1114, फर्शमाजरा में 3902, गोहरां में 7451, गुहणा में 2682, हाबड़ी 8691, जाखौली में 9180, कैलरम में 5946, कमहेड़ी में 1216, कांगथली में 6846, करोड़ा में 10,060, क्योडक़ में 7432, किठाना में 19687, पाड़ला में 7616, पाई में 17859, रामथली में 15983, रसीना में 2295, सजूमा में 3268, सांघन में 5994, सेरधा में 4490 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैफेड कार्यालय पहुंचकर उठान तेज कराने की मांग उठाई
कैथल। गांव रामथली खरीद केंद्र से गेहू उठान न होने पर आढ़तियों ने मंगलवार को हेफेड कार्यालय पहुंच कर रोष जताया। साथ ही अधिकारियों से मांग की कि जल्द से जल्द उठान करवाया जाए। डीएम हेफेड ने उठान तेज कराने का आश्वासन दिया है।

आढ़ती सोहन, गुरमीत, प्रेम कुमार, वेदप्रकाश, भारत भूषण, जगत राज, कर्मबीर, रमेश कुमार, सुखविंद्र सिंह, नरेश कुमार, धर्मपाल ने कहा कि उठान न होने के कारण आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जल्द उठान का आश्वासन देती है। रामथली खरीद केंद्र से अभी तक उठान नहीं किया है। मौसम खराब होने या फिर ज्यादा गर्मी होने पर सूखने से आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


आढ़तियों ने बताया कि कई दिनों से जब मंडी से उठान नहीं हो पाया तो वे मजदूरों के साथ मजबूर होकर हैफेड कार्यालय में पहुंचे हैं। कैथल अनाज मंडी से 75 प्रतिशत तक गेहूं का उठान हो चुका है तो रामथली मंडी से उठान क्यों नहीं हो रहा है। अब तक मात्र 25 प्रतिशत तक ही उठान हुआ है। दो लाख 25 हजार से ज्यादा गेहूं के कट्टे खुले आसमान के नीचे पड़े हुए हैं। इस संबंध में डीएम हेफेड सुरेश कुमार ने कहा कि रामथली खरीद केंद्र में उठान को लेकर परेशानी की उन्हें जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed