{"_id":"62dd9dba00dfa060a948b770","slug":"monkeypox-health-department-alert-preparations-for-rescue-started-kaithal-news-knl1156940116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव को लेकर शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव को लेकर शुरू की तैयारियां
विज्ञापन
मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर भी जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है। विभाग ने इसके संक्रमण से पहले ही बचाव की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग की तरफ से सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को जागरूक किया जा रहा है।
मंकीपॉक्स का संक्रमण अफ्रीकी देशों से फैला है। इस स्थिति में विभाग इन देशों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए। हालांकि जिले में अभी तक कोई भी व्यक्ति इन देशों से नहीं आया है। विभाग ने इन देशों में रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाना शुरू की है।
मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर अस्पतालों में पहुंचने वाले त्वचा की बीमारी के मरीजों की अलग से जांच की जा रही है। बता दें मंकीपॉक्स के लक्षणों में सबसे मुख्य लक्षण में शरीर पर मोटे दाने पड़ना है। इस स्थिति में विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
आंखों में दर्द या धुंधला दिखना, शरीर पर मोटे दाने उभरना और उनमें पस पड़ना, सांस लेने में दिक्कत, छाती में दर्द, चेतना में कमी आना, पेशाब कम आना, बुखार आना, शरीर पर लाल चकते पडऩा, सिर दर्द एवं मांसपेशियों में दर्द होना, गला सूखना या कफ होना
मंकीपॉक्स की बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार हैं। लोगों को भी यही बताया जा रहा है कि वे इस बीमारी से बचाव करें। - डॉ. नीरज मंगला, जिला महामारी अधिकारी व उप सिविल सर्जन कैथल