फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mohit shines at the national level in Judo-Kurash.

Kaithal News: जूडो-कुराश में मोहित ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mohit shines at the national level in Judo-Kurash.
​खिलाड़ी मोहित।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र एवं कलायत निवासी मोहित ने जूडो और कुराश में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं। महज 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने लगातार अभ्यास और अनुशासन के बल पर खेल जगत में अलग पहचान बनाई है।
मोहित ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में खेल की शुरुआत की थी। वह रोजाना सुबह और शाम करीब छह घंटे अंबाला रोड स्थित छोटू राम इंडोर स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। यहां वह कोच जोगेंद्र और संदीप के मार्गदर्शन में जूडो और कुराश की बारीकियां सीख रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान फिटनेस, तकनीक और खेल अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उसने बताया कि उसके पिता राजेश कुमार दुकानदार हैं। उन्होंने उसे आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहन किया। माता-पिता और प्रशिक्षकों के सहयोग के बिना वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हासिल किए पदक
मोहित ने वर्ष 2025-26 में अंडर-19 स्कूल गेम्स जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। इसी सत्र की जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले वर्ष 2024-25 में अंडर-19 स्कूल गेम्स जूडो में कांस्य तथा जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2023-24 की कैडेट नेशनल कुराश चैंपियनशिप में मोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा जूनियर हरियाणा स्टेट जूडो प्रतियोगिता में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता। मोहित अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। उनका कहना है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह प्रशिक्षण और अभ्यास में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed