{"_id":"6939db0c1b33aff85e01eca7","slug":"mlas-visited-parliament-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-799169-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विधायकों ने संसद भवन का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विधायकों ने संसद भवन का किया दौरा
Thu, 11 Dec 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विधानसभा के 40 विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में पुराने और नए संसद भवन का भ्रमण किया। इस प्रतिनिधिमंडल में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की। विधायक सतपाल जांबा ने बताया कि उन्होंने लोकतंत्र के इस सर्वोच्च मंदिर की भव्यता और गरिमा को करीब से देखा। विशेष रूप से नए संसद भवन की आधुनिक संरचना और भारतीय संस्कृति पर आधारित उत्कृष्ट कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विधायकों को संसद सत्र के तहत लोकसभा की कार्यवाही देखने का अवसर भी मिला। इस दौरान वे देश के नीति-निर्माण की प्रक्रिया और सदन में होने वाली महत्वपूर्ण चर्चाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझ पाए। सदन भ्रमण के अलावा संसद परिसर में स्थित आर्ट गैलरी और लाइब्रेरी का भी दौरा किया गया। भ्रमण के अंत में विधायकों ने भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। संवाद
विज्ञापन