{"_id":"686825f2dbe1bb5fc00c842e","slug":"mla-met-the-victim-woman-kaithal-news-c-18-1-knl1004-684600-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीड़ित महिला से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीड़ित महिला से मिले विधायक
Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र में पूछताछ के नाम पर दलित महिला ममता को थाने में बुलाकर कथित रूप से मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने के मामले में पीड़िता का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में जारी है। इसी क्रम में कैथल के कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिला से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना।
विधायक सुरजेवाला ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में दलित बेटी ममता के साथ बर्बर मारपीट और थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। शरीर पर गहरे चोटों के निशान और आंतरिक चोटें पहुंचाई गईं।
कांग्रेस विधायक ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा शासन में दलित समाज की बेटियों पर अत्याचार और दुर्व्यवहार की सारी हदें पार कर दी गई हैं। यह भाजपा की दलित विरोधी सोच को उजागर करता है।
विज्ञापन
विधायक सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से जवाब मांगते हुए कहा कि गृह मंत्रालय भी स्वयं मुख्यमंत्री के पास है, ऐसे में थाने में हुई इस घटना की जिम्मेदारी भी सरकार की ही बनती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक महिला पर हमला नहीं, इंसानियत की हत्या है। सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।