{"_id":"6a0e03563b389ff91e08f827","slug":"mission-foundation-students-share-their-experiences-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149637-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन बुनियाद : विद्यार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन बुनियाद : विद्यार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव
Thu, 21 May 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बीईओ सुरेंद्र सिंह बच्चों को सम्मानित करते हुए। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने वाले महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन बुनियाद के पांचवें बैच (2026-28) का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पूंडरी सुरेंद्र सिंह ने जीएमएसएस पूंडरी और जीजीएसएस फतेहपुर में निरीक्षण कर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और मिशन बुनियाद को प्रभावी ढग से लागू करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर हरियाणा सुपर-100 की प्रतिभाशाली छात्रा साक्षी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने आईआईटी मेन्स परीक्षा में 99.71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मुख्य अतिथि के रूप में हरप्रीत कौर कार्यक्रम ने हरियाणा सुपर-100 और मिशन बुनियाद की उपलब्धियों पर प्रकाश
उधर, निरीक्षण के दौरान बीईओ ने स्कूल में कमरों और स्थान की कमी की समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने स्कूल प्रशासन और स्टाफ के साथ मिलकर मौके पर ही इसका व्यावहारिक समाधान निकाला, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उनके त्वरित निर्णय से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने राहत महसूस की। इसके बाद बीईओ सुरेंद्र सिंह ने शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन बुनियाद को लेकर अपने सुझाव साझा किए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिशन बुनियाद का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव को मजबूत करना है, ताकि वे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और लगन के साथ पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों से भी विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जीएमएसएस पूंडरी में मिशन बुनियाद सेंटर की कक्षा नौवीं का उद्घाटन भी किया।