फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Minister asked for attendance report, there was panic

स्थानीय निकाय मंत्री ने सुबह 9.05 पर मांगी नगर परिषद व नगर पालिकाओं की हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Minister asked for attendance report, there was panic
कैथल। सोमवार की सुबह नौ बजे स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नगर परिषद कैथल, नगर पालिका चीका, सीवन, कलायत, पूंडरी और राजौंद में कर्मचारियों की हाजिरी रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने को कहा। इसकी सूचना मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जो कर्मचारी आसपास थे, तुरंत हाजिरी लगाने के लिए दौड़ पड़े। करीब सवा नौ बजे तक ज्यादातर कर्मचारियों ने अपनी हाजिरी लगा दी।
विज्ञापन

पूरे जिले से मिली जानकारी के अनुसार कैथल नगर परिषद सहित सभी नगर पालिकाओं में 211 कर्मचारियों की हाजिरी रिपोर्ट भेजी गई। इनमें से 11 कर्मचारियों की छुट्टी भेजी गई। कोई कर्मचारी गैर हाजिर नहीं मिला।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक करीब पौने नौ बजे मंत्री कार्यालय से इस संबंध में सूचना मांगी गई थी कि नौ बजे हाजिर कर्मचारियों की सूची भेजी जाए। इस बात की जानकारी धीरे-धीरे सभी कर्मचारियों में फैल गई। इसके चलते सवा नौ बजे तक सभी कर्मचारी अपनी सीटों पर पहुंचने से पहले हाजिरी रजिस्टर की ओर दौड़ते नजर आए। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 211 में से 11 कर्मचारियों की छुट्टी का आवेदन बताया गया है। बाकी कर्मचारियों की हाजिरी की रिपोर्ट भेजी गई। नगर परिषद के ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि वह पारिवारिक कार्यक्रम के कारण अवकाश पर थे। उन्हें सूचना मिली है कि मंत्री जी की ओर से हाजिरी रिपोर्ट मांगी गई है, जो समय पर भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed