फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mining officer seizes contractor's dumper and poclain, case registered

Kaithal News: माइनिंग अफसर ने ठेकेदार के डंपर और पोकलेन किए सीज, मामला दर्ज

Thu, 18 Sep 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mining officer seizes contractor's dumper and poclain, case registered
17केएलटी51: कलायत उप मंडल मुख्यालय पर पहुंचे फर्जी हस्ताक्षर एवं अंगूठों का मुद्दा उठाने वाले क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। क्योड़क में हांसी-बुटाना नहर की पटरी से मिट्टी उठाकर खुले में बेचने के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई है। माइनिंग ऑफिसर ने ठेकेदार के डंपर और पोकलेन को सीज करने के साथ केस दर्ज कराया है।

मंगलवार को सरपंच जसबीर सिंह और ग्रामीण उपायुक्त से उनके कार्यालय में मिले थे। उपायुक्त ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। बुधवार को प्रशासन की ओर से ठेकेदार पर बड़ी कार्रवाई की गई। सरपंच जसबीर सिंह का कहना है कि इस संदर्भ में ग्राम पंचायत का प्रस्ताव पारित किया गया है, जिस पर सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीण पटरी की मिट्टी उठाने के मामले से नाराज हैं।
विज्ञापन


क्योड़क गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने मिट्टी घोटाले के आरोप में ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो वे ग्राम पंचायत का प्रस्ताव लेकर सीधा अनिल विज से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मिट्टी को दोबारा डालवाने और ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच ने बताया कि क्योड़क गांव की सीमा से लगभग दो किलोमीटर तक, तीन फुट गहरी और 30 फीट चौड़ी पटरी से मिट्टी उठाई गई है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता और उपमंडल पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब घग्गर नदी में अधिक पानी आने से बाढ़ जैसी स्थिति बनी थी, तब उन्होंने पटरी में मिट्टी डाली थी। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने पटरी से हजारों डंपर मिट्टी चोरी करके बेची। किसानों का कहना है कि नहरी विभाग के एक्सईएन और उनकी टीम को मामले की जांच करनी चाहिए थी।


निविदा की शर्तों के अनुसार ठेकेदार को मिट्टी एक जगह पर जमा करनी थी, लेकिन आरोप है कि ठेकेदार ने मिट्टी बेचकर भारी मुनाफा कमाया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में घग्गर नदी में भारी मात्रा में रेत और मिट्टी बहकर आती है। पिछले वर्ष आई बाढ़ में जब रिंग बांध टूट गए थे, प्रशासन को मिट्टी दूर-दराज के क्षेत्रों से मंगवानी पड़ी थी। इसके कारण रिंग बांध में आए कटाव को समय पर ठीक नहीं किया जा सका और क्षेत्र में जानमाल का भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed