{"_id":"62b21f0df402d65d667167f2","slug":"millions-cheated-on-the-pretext-of-getting-cars-cheap-kaithal-news-knl1122550146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते में गाड़ियां दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते में गाड़ियां दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। करनाल रोड कन्या महाविद्यालय के नजदीक यार्ड से बोलियों पर मोटरसाइकिल और ऑटो सस्ते दामों में दिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 16 लाख रुपये ठग लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आदर्श नगर निवासी अनिल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर निवासी अनिल ने बताया कि आरोपी नीलोखेड़ी निवासी राकेश उर्फ बग्गा ऑटो व मोटरसाइकिलों का डीलर है। आरोपी से उसकी रिश्तेदारी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने एक दिन उससे कहा कि यार्ड में मोटरसाइकिल व ऑटो की बोलियां लगती हैं। वहां सस्ते दाम में ये गाड़ियां मिल जाती हैं। उसकी अधिकारियों से जान पहचान है। उसने आरोपी के कहने पर 25 जनवरी 2021 को खाते से 16 लाख रुपये दे दिए।
उसके बाद आरोपी ने कहा कि 10 दिन में यार्ड से मोटरसाइकिल व ऑटो दिलवा देगा। जब 10 दिनों के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी के पास फोन किया तो उसने चार दिन का समय मांगा लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने कोई गाड़ी नहीं दिलवाई। आरोपी के घर पर मार्च 2021 में पैसा वापस करने के लिए पंचायत हुई तो इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता पर करनाल में झूठी शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने जांच की तो आरोपी ने माना कि उसे पैसे देने हैं। अनिल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी राकेश उसे बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देता रहा। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।