फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Military husband used to doubt, killed himself by hanging

चरित्र पर शक कर फौजी पति करता था मारपीट, महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Military husband used to doubt, killed himself by hanging
कैथल। चीका के वार्ड नंबर तीन में रहने वाली 27 वर्षीय महिला पिंकी ने शनिवार देर रात घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता ईशम सिंह ने बताया कि मार्च 2015 में उसकी लड़की की शादी चीका के वार्ड नंबर तीन निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। नवंबर 2015 में उसका दामाद फौज में भर्ती हो गया। इसके बाद दामाद कुलदीप लड़की के चरित्र पर शक करने लगा। इस बारे में पिंकी ने परिवार वालों से कई बार बताया था। उन लोगों ने कुलदीप को काफी समझाया लेकिन वह उसके बाद भी पिंकी के साथ मारपीट करता रहा।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि एक फरवरी को उसके लड़के प्रद्युम्न की शादी थी। शादी में उसकी लड़की पिंकी और दामाद आए थे। दो फरवरी को दामाद ने पिंकी को घर के एक कमरे में बंद कर चरित्र पर शक करते हुए मारपीट की थी। पिंकी ने अपने घर वालों को बताया था कि कुलदीप ने उसके चरित्र को गंदा बताकर पीटा है। इसके बाद काफी समझाया गया, लेकिन कुलदीप बुरा-भला कहकर चला गया। शादी के बाद पिंकी अपने परिवार सहित हमारे पास रही। 12 फरवरी को उसका देवर विक्की, सास फूलो देवी, ताई कमला और चाचा सतपाल ने पिंकी को ले जाने की बात उनके सामने रखी और सभी ने मौखिक तौर पर भविष्य में किसी तरह का शक करने और परेशान न करने का विश्वास दिलाकर पिंकी को साथ ले गए। 26 फरवरी को सूचना मिली की पिंकी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुराना रोड से मृतका के पिता सहित परिवार के सदस्य गुहला चीका पहुंचे जहां एक कमरे में लड़की का शव बेड पर पड़ा मिला। इसके बाद परिजन शव को लेकर सिविल अस्पताल आए, जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति कुलदीप, देवर विक्की, सास फूलो देवी, पति की ताई कमला और चाचा सतपाल पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। मृतका का छह वर्षीय बेटा प्रीत व चार वर्षीय बेटी ईशा है।
जांच अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed