फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Middle-aged man molested a girl, case registered

Kaithal News: बच्ची से अधेड़ ने की छेड़छाड़, केस दर्ज

Wed, 24 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man molested a girl, case registered
कैथल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही रहने वाले करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग पर छेड़खानी का आरोप लगा है। इस संबंध में बच्ची के परिजनों ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पोती गांव के ही स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। वह रोज स्कूल जाती है तो रास्ते में एक बुजुर्ग व्यक्ति का घर पड़ता है। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी बुजुर्ग बच्चों को खाने की वस्तुओं का लालच देकर अपने पास बुलाता है और उनके साथ छेड़खानी करता था। उसकी पोती के साथ भी आरोपी ने यही किया। महिला थाना एसएचओ वीना ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ व मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed