फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mhari Lasu brought gold from Punch

म्हारी लासू पंच से ले आई स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mhari Lasu brought gold from Punch
34-कैथल। खेलो इंडिया के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की अंजलि को पांच शून्य से पराजित कर स्वर्ण पदक जीत - फोटो : Kaithal
कैथल। पंचकूला में सोमवार को खेलो इंडिया मुकाबले के समापन पर गांव पट्टी अफगान की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर लासू यादव ने फाइनल में दिल्ली की बॉक्सर को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। लासू की इस जीत से जिले के खिलाड़ियों व कोच में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि खेलों इंडिया मुकाबलों में जिले 19 में से 14 खिलाड़ियोें ने विभिन्न पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। पदकों में सात स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

लासू यादव के कोच राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को लासू यादव ने अपने पंचों से प्रतिद्वंद्वी को मात देकर स्वर्ण पदक जीत लिया। उसने अपने तीनों मुकाबले 5:0 से जीते हैं। स्वर्ण पदक जीतने से उसके परिजन ही नहीं बल्कि कोच और अन्य बॉक्सर भी खुशी से गदगद दिखे। कोच ने कहा कि लासू की जीत से अन्य बॉक्सरों को भी प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन

कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि लासू यादव वर्ष 2020 में स्वीडन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। लासू यादव के कैथल पहुंचने पर भव्य स्वागत खेल विभाग की तरफ से आयोजित किया जाएगा। लासू ने अपनी जीत पर कहा कि अपने कोचों के मार्गदर्शन में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उसका सपना ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने का है। इस मौके पर खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह, बॉक्सिंग कोच विक्रम ढुल, अमरजीत सिंह, अनिल, कृष्ण मौण, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनीषा मौण, संदीप डीपीई सहित अन्य कोचों ने लासू को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल टीम में कांगथली की शिमला देवी ने भी जीता स्वर्ण
खेलो इंडिया के तहत आयोजित हैंडबॉल बाल की प्रतिस्पर्धा में लड़कियों की टीम में शामिल गांव कांगथली निवासी शिमला देवी ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि लड़कों की हैंडबॉल टीम के खिलाड़ी मलकीत और गुरमीत ने रजत पदक हासिल किया। गौरतलब है कि शिमला देवी अब तक छह पदक जीत चुकी है। इनमें दो-दो स्वर्ण रजत, और कांस्य पदक शामिल हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय कोच विजय टांक को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed