{"_id":"686ad22a58fd9a524505d2fa","slug":"message-of-creative-education-in-parent-teacher-meeting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-686019-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अभिभावक-शिक्षक बैठक में रचनात्मक शिक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अभिभावक-शिक्षक बैठक में रचनात्मक शिक्षा का संदेश
Mon, 07 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। चौशला स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय में मेगा पीटीएम कार्यक्रम हुआ। बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में रचनात्मक शिक्षा का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया।
इस दौरान ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को दिए गए व्यावहारिक गृहकार्य पर विस्तार से चर्चा हुई। गृहकार्य इस तरह तैयार किया गया था कि बच्चों को अनुभव आधारित कार्यों के अवसर मिलें। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल वास्तविक जीवन से जोड़ना था, बल्कि उनकी रचनात्मकता एवं जिज्ञासा को भी प्रोत्साहित करना था।
अभिभावकों के लिए मटका दौड़, चम्मच-नींबू दौड़, म्यूजिकल चेयर और रस्सा-कसी जैसे खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में अपने माता-पिता की भागीदारी देखकर बच्चे उत्साह से भर गए। इस अवसर पर ग्राम चौशला की पंच रूबी देवी एवं अमित कालिया ने अपने विचार साझा किए और सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
पीटीएम प्रभारी मुकेश कुमार ने आकर्षक रंगोली और हरियाणवी वेशभूषा में सजे बच्चों के साथ अभिभावकों का अभिनंदन किया। शिक्षक सुनील कुमार ने अभिभावकों के निरंतर सहयोग, विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। बीआरपी गीता देवी ने एक विभागीय कर्मचारी के साथ-साथ एक अभिभावक के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्य अध्यापक प्रदीप कुमार ने आभार जताया।