फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message given to save daughter with praise of mother

मां के गुणगान के साथ बेटी बचाने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Message given to save daughter with praise of mother
पहले नवरात्रे के पावन अवसर पर वार्ड-1 के सामुदायिक केंद्र में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मां भक्त बहादुर सैनी की मां दुर्गा की स्तुति में प्रस्तुत किए गए भजनों व भेंटों पर लोग खूब आनंदित हुए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांझा परिवार द्वारा 13 वें भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ सांझा परिवार के सदस्य धर्मवीर शर्मा ने ज्योति प्रचंड करके किया। इसके बाद मां वैष्णों के गुणगान का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

जय मां जागरण मंडल गोशाला चीका ने मां के सानिध्य से जोड़ा और विशेष रूप से बहादुर की सुरीली आवाज में प्रस्तुत की गई माता की भेटों पर मां के भक्त खूब झूमे। मां की भेटों के बीच बहादुर सैनी ने बेटियों के अस्तित्व को बचाने के लिए पेश की गई मार्मिक प्रस्तुति ने हजारों श्रद्धालुओं की आंखों को नम कर दिया। जय मां जागरण मंडल गोशाला के प्रधान राजकुमार गोयल, अनिल कुमार गर्ग सहित सांझा परिवार के सभी सदस्यों सहित शहर की अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed