फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mercury rises, heat rises in the day

दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mercury rises, heat rises in the day
कैथल। सूर्य की तपिश के कारण जिले का दिन का तापमान बढ़ गया है। इससे मौसम के मिजाज में बदलाव आने लगा है। दिन के समय गर्माहट पिछले कई हफ्तों से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को सुकून देने लगी है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धूप निकलने के कारण पार्कों में भी बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों ने इस तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। हालांकि तापमान बढ़ने से फसलों को फायदा ही होगा। क्योंकि नमी के कारण फसलों में कीट और रोग लगने की आशंका बनी रहती है। मगर पिछले कुछ दिन धूप निकलने से फसलों को नमी से आजादी मिली है। वहीं फसलों का भी पूरा विकास हो रहा है। इस समय सरसों, गेहूं, सब्जियों की फसलों को फायदा है। इसके साथ ही हल्की से तेज हवा भी चल रही है। 14 फरवरी तक लोगों को पर्याप्त सूर्य की तपिश मिलने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि जिले में 14 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी और उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed