{"_id":"6a1b5421cc19bac4560ca1a3","slug":"mercury-drops-power-consumption-drops-by-1-million-units-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150079-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पारा गिरा, 10 लाख यूनिट बिजली की खपत घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पारा गिरा, 10 लाख यूनिट बिजली की खपत घटी
Sun, 31 May 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 31 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
कैथल। मौसम में हुए फेरबदल के बाद अब बिजली की मांग पर भी असर साफ दिखाई देने लग गया है। बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले में प्रतिदिन होने वाली बिजली खपत घटकर करीब 72 लाख यूनिट रह गई है। महज दो दिन पहले यह आंकड़ा 82 लाख यूनिट तक पहुंच गया था।
तापमान में कमी आने के साथ बिजली की खपत में लगभग 10 लाख यूनिट की गिरावट दर्ज की गई है। बिजली खपत के साथ बिजली संबंधी शिकायतों में भी कमी आई है।
शनिवार को जिले में बिजली आपूर्ति से जुड़ी कुल 174 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि दो दिन पहले शिकायतों का आंकड़ा 378 तक पहुंच गया था। शिकायतों में आई यह गिरावट बिजली व्यवस्था में सुधार और मौसम के अनुकूल होने का संकेत मानी जा रही है। भीषण गर्मी के दौरान एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही थी। 14 अप्रैल के बाद किसी दिन भी बिजली खपत कम नहीं हुई थी।
जिले में वर्तमान में करीब 3 लाख 74 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इसके अलावा जिले के 293 गांव बिजली नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इनमें से 284 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति योजना लागू है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद