फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Memorandum submitted to the State Vice President regarding sports stadiums and railway facilities.

Kaithal News: खेल स्टेडियम और रेल सुविधाओं के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the State Vice President regarding sports stadiums and railway facilities.
भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर को मांग पत्र सौंपते समाज सेवी राधेश्याम प्रजापति। विज्ञ​प्
कलायत। कलायत शहर में सरकारी खेल स्टेडियम की मांग की जा रही है। इसके लिए आरटीआई और सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम प्रजापति ने पंचकूला स्थित पंचकमल कार्यालय भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर को मांग पत्र सौंपा। इसमें रेल सुविधा को मजबूत करने का मुद्दा भी शामिल रहा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर की ओर से आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रजापति ने प्रमुख मांगें उठाईं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम अलग-अलग पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को आधुनिक बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम और रेल सुविधाओं के विस्तार की दरकार है।
विज्ञापन

युवा बड़ी संख्या में विभिन्न खेलों में रुचि रखते हैं। आधुनिक खेल मैदान, प्रशिक्षण सुविधाओं और आवश्यक खेल संसाधनों के अभाव में उन्हें उचित अवसर नहीं मिल पाता। खेल स्टेडियम के साथ रेल सुविधाओं का मुद्दा भी प्रदेश स्तर पर उठा। देवभूमि रेल यात्री अधिकारी संघर्ष समिति संस्थापक रामकुमार नायक, प्रधान रोहताश धानियां, मुख्य सलाहकार रवि शंकर कौशिक, दीपक अठवाल, दया शंकर, सतबीर नायक और दूसरे पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल से स्टेशन रेल सेवाओं का इंतजार कर रहा है। उन्होंने जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन को पुन: शुरू करवाने और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि कलायत में आधुनिक खेल स्टेडियम व रेल सेवाओं के मजबूतीकरण की दोनों मांगों को सीएम नायब सिंह सैनी के पटल पर गंभीरता से रखा जाएगा।

भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर को मांग पत्र सौंपते समाज सेवी राधेश्याम प्रजापति। विज्ञप्

भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर को मांग पत्र सौंपते समाज सेवी राधेश्याम प्रजापति। विज्ञप्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed