फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Memorandum submitted to the President regarding objectionable remarks

बिजली निगम के उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन पहुंचे, महज 2 व्यक्ति पहुंचे शिकायत लेकर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the President regarding objectionable remarks
कैथल। राजीव गांधी विद्युत सदन में बिजली निगम उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इस दौरान केवल दो लोग ही बिजली से संबंधित अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचे।
विज्ञापन

पहली शिकायत में सीवन निवासी शमशेर सिंह, रामकुमार ने बताया कि उनकी गली के बिजली तार को बदलवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। चेयरमैन ने एसडीओ को निर्देश दिए की जल्द से जल्द तारों को बदलवाया जाए। दूसरी शिकायत बिजली बिल को लेकर थी, उसका भी मौके पर समाधान करवा दिया गया।
विज्ञापन

फोरम के चेयरमैन ने एसडीओ और एक्सईएन की भी ली बैठक
फोरम के चेयरमैन ने सबसे पहले एसडीओ और एक्सईएन की बैठक ली। उसमें बिजली से संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली बिल संबंधित जानकारी ली। निर्देश दिए किए जल्द से जल्द उपभोक्ताओं से रिकवरी करवाई जाए। रिकवरी अभियान को तेज किया जाए। बिजली उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाए। इस मौके पर एसई कशिक मान, एक्सईएन प्रदीप गोयत, एक्सईएन पूंडरी प्रदीप श्योकंद, गुहला एक्सईएन गौरव, एसडीओ संदीप, एसडीओ केशव, एसडीओ प्रिंस बूरा व नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed