फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mega Vaccination Drive: More than 38 thousand people were vaccinated on the third day

मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव : तीसरे दिन 38 हजार से अधिक लोगों को लगाया गया टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Mega Vaccination Drive: More than 38 thousand people were vaccinated on the third day
Mega Vaccination Drive: More than 38 thousand people were vaccinated on the third day - फोटो : Kaithal
कैथल। स्वास्थ्य महकमे की मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे दिन एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड बना। बुधवार को 38 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। जबकि सोमवार को 26787, मंगलवार को 34788 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। तीन दिन के भीतर कैथल में एक लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। जबकि पूरे जिले में अब तक 11,78,350 व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। पूरे जिले में अभी केवल एक एक्टिव केस शेष है। 11,251 कोरोना के मरीजों में से 10,903 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 2.9 प्रतिशत है। जबकि डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। 9515 व्यक्तियों में से 9514 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, डीसी प्रदीप दहिया ने जिला वासियों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिले में स्टॉक में कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड 59010 तथा कोवॉक्सीन के 25605 टीके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लघु सचिवालय, नगर परिषद कार्यालय व जिला अस्पताल सहित सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले कर्मचारियों व अन्य लोगों के कोविड टीकाकरण के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। सभी जगह मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की मौजूद टीम ने वंचित लोगों को टीके भी लगाए।
डीसी ने किया गांवों का दौरा
कैथल। डीसी प्रदीप दहिया ने मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे दिन गांव जाखौली, पाई सहित कई गांवों में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। डीसी ने गांव पाई में लोगों से बात की। पाई गांव में दादा खेड़े वाली गली, वाल्मीकी बस्ती, सामान्य चौपाल के साथ पीएचसी के साथ-साथ अन्य कई मोहल्लों का भी दौरा किया।
वहीं डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि जिले में 6,93,490 को पहली व 4,81,527 को दूसरी डोज लग चुकी है। डीसी ने पाई गांव में नंबरदारों की उपस्थिति न होने पर कहा कि नंबरदार गांवों में एक असरदार पद होता है। इसलिए सभी नंबरदारों को चाहिए कि वे ऐसे दौरों में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि जो नंबरदार सेवा के कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उसको लेकर आगामी कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को करें प्रेरित
कैथल। डीसी ने गूगल मीट के माध्यम से जिले के शिक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग को चाहिए कि वे बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। सेवा के इस सामाजिक कार्य में गांव के असरदार लोगों का भी सहयोग लिया जाए। समाजसेवी संस्थाओं और ऐच्छिक संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधि भी इस कार्य में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इस मौके पर सीटीएम अमित कुमार, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीआईओ दीपक खुराना मौजूद रहे।
फोटो नंबर- 12
नगरपालिका सीवन में टीकाकरण अभियान चलाया
सीवन। नगरपालिका सीवन में टीकाकरण अभियान चलाया गया। नगर पालिका सीवन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर पालिका सीवन के कार्यालय में किसी भी काम से आने वाले लोगों को पहले कोरोना टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना आवश्यक है। जिस व्यक्ति के पास टीकाकरण का प्रमाण पत्र नहीं है तो उसे कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने टीकाकरण नहीं करवाया है तो उसके लिए नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में ही विशेष शिविर लगाया गया है।
नायब तहसीलदार सीवन सुनील कुमार ने बताया उपायुक्त कैथल के आदेशानुसार उप तहसील कार्यालय में किसी भी कार्य के लिए आने वाले व्यक्ति का कोरोना टीकाकरण का प्रमाण पत्र जांचा जा रहा है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. हरकीरत सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के तहत कई गांवों में टीकाकरण के लिए केंद्र बनाए गए हैं।

नोडल अधिकारी ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। जिला कैथल के डिप्टी सीएमओ एवं कलायत क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. विकास धवन ने टीम के साथ कलायत स्थित श्री रैदास तख्त परिसर में टीकाकरण के कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य कर्मी रणदीप सिंह व आम लोगों से वैक्सीनेशन को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिला कैथल मंगलवार को हरियाणा प्रदेश में कोरोना टीकाकरण में पहले स्थान पर रहा। इसी तरह बुधवार को वैक्सीनेशन का कार्य संपूर्ण जिले में तेजी से जारी है। कलायत खंड मंगलवार को अनुमानित लक्ष्य से 1700 लोगों को ज्यादा वैक्सीन देने में सफल रहा। इसमें आम जन का सहयोग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed