फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   meeting, rajkumar saini, people gathring, kaithal

हम अपना हक नहीं छोड़ेंगे, लेकिन किसी दूसरे का हक भी नहीं चाहिए : राजकुमार सैनी

Wed, 23 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 23 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
meeting, rajkumar saini, people gathring, kaithal
सभा को संबोधित करते सांसद सैनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि उनकी जंग दादागिरी के खिलाफ है। हम अपना हक नहीं छोड़ेंगे, लेकिन हमें किसी और का हक भी नहीं चाहिए। लोकतंत्र में सभी को समानता का अधिकार है। इसलिए लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में समानता का महासमागम होने जा रहा है। जिसमें सभी पार्टियों, सभी जातियों के लोग भाग लेंगे। चंदाना गेट स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कुरुक्षेत्र की रैली के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ नेता हर रोज संविधान के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। उन्हें भी कोसते हैं। लेकिन पिछले डेढ़ साल में उन्होंने एक भी अपशब्द किसी बिरादरी या किसी को कहा हो तो कोई साबित करे दे। वे सशर्त माफी मांगने को तैयार हैं। वे केवल दादागिरी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने कभी किसी की दादागिरी सहन नहीं की। वे केवल व्यवस्था से अनदेखी का हिसाब मांग रहे हैं। आरक्षण आंदोलनों से देश-प्रदेश को जो नुकसान हुआ है वह नुकसान दोबारा ना हो, इसलिए सभी जातियों को 100 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत कर रहे हैं। प्रदेश में कोई भी जाति 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है। इसलिए दलित भाइयों के 23 प्रतिशत आरक्षण को छोड़कर 77 प्रतिशत आरक्षण को सभी जातियों में उनकी जनसंख्या के हिसाब से वितरित कर दिया जाए। जो लोग आज प्रदेश में शांति की दुहाई दे रहे हैं, वही लोग अशांति फैलाने वाले हैं। उनकी अपील है कि अगर वे शांति से केवल घर बैठ जाएं तो प्रदेश में अपने आप ही शांति हो जाएगी। इसी प्रकार प्रदेश के भोले-भाले लोगों को भड़काने वाले उत्तर प्रदेश से आए नेता वापस चले जाएं तो हरियाणा में शांति हो जाएगी। प्रदेश की जनता ने 5-5 सीएम बर्दाश्त किए। आज दूसरी बिरादरी के इमानदार सीएम को लेकर किस तरह की बयानबाजी हो रही है, वह सबके सामने है। इनेलो नेताओं पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि वे राजकुमार सैनी को जेल भेजने की बात कह रहे हैं, आय से अधिक संपत्ति के मामले में खुद जेल जाने वाले हैं। सांसद ने सभी को आरक्षण, एक परिवार एक रोजगार, राज्यसभा को समाप्त करने की मांग, मनरेगा की राशि को छोटे किसानों को मजदूरी के लिए दिए जाने, जनसंख्या नियंत्रण जैसे अपने मुद्दों को फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए लोग कुरुक्षेत्र रैली में पहुंचे।
विज्ञापन


सभी पार्टियों व जातियों के लोग आमंत्रित, आएंगे कई मंत्री, एमपी व एमएल:-मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि कुरुक्षेत्र में आयोजित की जा रही रैली में सभी पार्टियों, जातियों के लोग आमंत्रित हैं। इस रैली में कई मंत्री, एमपी व एमएलए भी आएंगे। यह रैली परिवारवाद, जातिवाद, पार्टीबाजी से ऊपर उठकर समानता के संघर्ष की रैली है। पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे केवल कालाधन वालों को तकलीफ हो रही है। यदि बुखार भी हो जाए तो हमें कड़वी दवा लेनी पड़ती है। इसीलिए कुछ दिन की तकलीफ के बाद देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी। पीएम मोदी विपक्ष के विरोध के बीच देश से भ्रष्टाचार सहित आतंकवाद जैसी समस्याओं के समाधान में जुटे हैं। एसवाईएल के प्रश्र पर सांसद ने कहा कि सरकार इस ओर ध्यान दे। कहीं जाट आरक्षण पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तरह से इस फैसले की भी हालत ना हो जाए। इस अवसर पर प्रेम कल्याण, सुरेश गर्ग नौच, श्याम मांडी, मांगे राम रोहेडिय़ां, राकेश सैनी आर्य, बलिंद्र सैनी, धर्मबीर सैनी, श्याम मांडी, राजीव राणा, काका सचदेवा, पार्षद कुलदीप सैनी, पार्षद कुलदीप सैनी, सुरजीत सांघन, संजय सैनी, देव राणा, अरुण राणा, मीरा पूर्व एमसी, संदीप सैनी, अनिल सैनी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed