फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Medicines recovered without bill

बिना बिल की दवाइयां बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Medicines recovered without bill
25-कैथल। पकड़ी गई अवैध दवाइयों को सील करते हुए विभाग की टीम - फोटो : Kaithal
कैथल। ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने बुधवार को गांव चूहड़माजरा में छापा मारकर एक मकान से अवैध रूप से रखी 16 प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां बरामद की । मकान मालिक के पास न तो इन दवाइयों का कोई लाइसेंस मिला और न ही किसी प्रकार का बिल पाया गया। विभाग ने अधिकारियों ने मकान मालिक को नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी रजनीश धानीवाल ने बताया कि उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर सीआइए वन पुलिस के साथ मिलकर गांव चूहड़माजरा में छापा मारा। मकान का मालिक सुरजीत सिंह तो वहां नहीं मिला, लेकिन मकान से काफी मात्रा में 16 प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां बरामद हुई। इनमें सांस, पेट दर्द, खांसी, जुकाम व एंटी एलर्जीक दवाइयां शामिल हैं। इनकी कीमत हजारों रुपये है। मकान मालिक के नहीं मिलने पर उसके वर्कर सतबीर से पूछताछ की गई व उसे नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने दवाइयों को दो डिब्बों में भरकर सील कर दिया। इस कार्रवाई से आसपास के दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इससे पूर्व भी ढांड क्षेत्र में विभाग की छापामारी के दौरान अवैध दवाएं व एमटीपी किट बरामद हुई थी। जिला ड्रग्स अधिकारी रजनीश धानीवाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 16 प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां बरामद हुई हैं। मकान मालिक को नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed