फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   mediation destributed

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने को वितरित की गई आयुर्वेदिक औषधियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
mediation destributed
कैथल। महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला आयुष विभाग द्वारा पुलिस विभाग, नगर परिषद तथा जिला विकास एवं पंचायत विभाग के शहरी तथा ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कोरोना योद्धाओं  को रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये सश्ंामनी वटी, अणु तेल इत्यादि आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार को 600, डीएसपी रविंद्र सांगवान को 1 हजार और जिला विकास एवं पंचायत विभाग के बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा को 280 कोरोना योद्धाओं हेतू आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल द्वारा जनता को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई दिशा निर्देशों की पालना करने के लिए जागरुक किया। डॉ. शिव कुमार, डॉ. राजेन्द्र कुमार, डॉ.राम प्रकाश शर्मा, डॉ. विक्रमजीत, ईश्वर सिंह, सुशील कुमार व सन्दीप सिंह द्वारा कोरोना योद्धाओं का निरीक्षण करके उन्हें कोविड-19 से लडऩे हेतु सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड हाईजिंग, श्वसन तंत्र हाईजिन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed