फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Martyrdom Day Yatra will enter Dhanauri tomorrow, preparations for welcome

Kaithal News: धनौरी में शहीदी दिवस यात्रा कल करेगी प्रवेश, स्वागत की तैयारी

Fri, 21 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom Day Yatra will enter Dhanauri tomorrow, preparations for welcome
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हरियाणा सरकार द्वारा निकाली जा रही यात्रा 21 नवंबर को कैथल जिले के धनौरी गांव में प्रवेश करेगी, जहां इसका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया जाएगा। एसडीएम अजय सिंह ने कहा कि सभी संबंधित विभागों और सामाजिक संस्थाओं को अपनी तैयारियां पूरी रखनी चाहिए, क्योंकि यह यात्रा महान बलिदानी गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च त्याग एवं मानवता-पोषक विचारों को स्मरण कराने का महत्त्वपूर्ण अवसर है।

एसडीएम अजय सिंह वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों और सामाजिक संगठनों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यात्रा 21 नवंबर को सुबह लगभग 10.30 बजे धनौरी गांव में पहुंचेगी, जहां से यह बरटा, सांघन, मालखेड़ी, पाड़ला, विश्वकर्मा चौक कैथल, पूंडरी सहित विभिन्न गांवों से होती हुई हाबड़ी पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा रात्रि विश्राम के लिए कैथल स्थित श्री गुरु नीम साहिब गुरुद्वारे में ठहरेगी।
विज्ञापन


गले दिन 22 नवंबर को यात्रा नीम साहिब गुरुद्वारे से प्रस्थान कर डोगरा गेट, सीवन गेट, माता गेट, पिहोवा चौक, विश्वकर्मा चौक, भगवान परशुराम चौक से गुजरती हुई सीवन, पोलड़, कांगथली, डेरा कारसेवा होते हुए चीका के आगे के मार्ग पर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और श्रद्धा के साथ निर्वाह करें। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुष्पवर्षा और स्वागत द्वार तैयार किए जाएं।


उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करे, ताकि यात्रा के दौरान जाम की स्थिति न बने। यात्रा के साथ एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम भी सतत साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed