फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव ढाबी गुज्जरा (पटियाला) निवासी राजू राम (39) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिकअप गाड़ी चलाता है। उसकी बहन निर्मला की शादी राजेंद्र कुमार डीएवी कॉलोनी खुराना रोड कैथल के साथ वर्ष 2005 में हुई थी। दो बेटियां हैं। आरोप है कि उसका जीजा राजेंद्र कुमार व सास शकुंतला व देवरानी सर्वजीत कौर उसकी बहन के साथ लंबे समय से मारपीट करते थे। मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन वे नहीं सुधरे।
विज्ञापन

राजूराम ने बताया कि दशहरा पर्व पर उसकी बहन अपने मायके आई हुई थी। 17 अक्तूबर को वह वापस को कैथल आ गई थी। 21 अक्तूबर को उसके मोबाइल फोन से उसकी सास शकुंतला ने बताया कि उसकी बहन के पेट में दर्द है। उसके बाद राजू राम ने दोबारा उसकी बहन के फोन पर संपर्क किया तो देवर पवन कुमार ने बताया कि आपकी बहन की मौत हो चुकी है। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पति राजेंद्र कुमार देवरानी सरबजीत कौर और सास शकुंतला की मारपीट से तंग उसकी बहन ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी पति, सास व देवरानी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed