फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman committed suicide in Badsikari Khurd village of Kaithal

Kaithal: विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, कहा-दहेज के लिए करते थे परेशान

Tue, 14 Feb 2023 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 03:59 PM IST
सार

चीका के वार्ड नंबर 17 निवासी गुरबचन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पूजा की शादी 2020 में गांव बड़सीकरी निवासी बलवान सिंह पुत्र रामदिया के साथ हुई थी। बलवान हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है। बलवान और उसके परिवार वाले उसकी बेटी को अक्सर दहेज कम लाने पर प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे।

विज्ञापन
Married woman committed suicide in Badsikari Khurd village of Kaithal
विवाहिता ने की आत्महत्या। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैथल के गांव बड़सीकरी खुर्द में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज कर लिया। आरोपी पति बलवान हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक पूजा के परिजनों ने उसके पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी। 
विज्ञापन


चीका के वार्ड नंबर 17 निवासी गुरबचन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पूजा की शादी 2020 में गांव बड़सीकरी निवासी बलवान सिंह पुत्र रामदिया के साथ हुई थी। बलवान हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है। बलवान और उसके परिवार वाले उसकी बेटी को अक्सर दहेज कम लाने पर प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। सोमवार रात डेढ़ बजे बलवान ने अपनी मां व बहन के साथ मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया ताकि मामले को आत्महत्या का रंग दिया जा सके। 
विज्ञापन


मृतका के भाई ईश्वर ने बताया कि पूजा ने उन्हें रात को 12 बजे फोन करके बताया था कि उसके ससुराल वाले उसकी हत्या की योजना बना रहे हैं। उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। तब उन्होंने पूजा को समझाया था कि वह सुबह आकर उसकी ससुराल के लोगों से बात करेंगे। क्योंकि अक्सर पूजा के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहती थी। इसके बाद रात को 1:30 बजे बलवान का फोन आया कि पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें घर में कोई भी नहीं मिला। पूजा का पति, उसकी सास व ननद सभी घर से गायब थे। पूजा के शव की हालत देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया है। पूजा के परिजनों ने कलायत पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बलवान उसकी मां व बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी कलायत सज्जन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके बाद अगर जरूरी हुआ तो मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी। फिलहाल दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed