{"_id":"654fd5a5511101a5d9028464","slug":"market-is-buzzing-security-will-be-tight-kaithal-news-c-18-1-knl1004-262081-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाजार गुलजार, सुरक्षा रहेगी कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाजार गुलजार, सुरक्षा रहेगी कड़ी
Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दीपावली पर्व पर शहर के बाजार पूरी तरह से गुलजार हैं। रात तक बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल देखी गई। आज सभी लोग हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाएंगे। इस पर्व पर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
आगजनी जैसी घटना से निपटने के लिए शहर में 10 दमकल विभाग की गाड़ियां लगाई हैं, जिनकी शहर में विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। एक गाड़ी को तितरम मोड़, वाल्मीकि सामुदायिक भवन सिरटा रोड के पास, ढांड, राजौंद, कलायत, चीका में 12 घंटे गाड़ी उपलब्ध रहेगी। वहीं शहर में पटाखे की बिक्री पर बैन लगाया गया है।
दमकल विभाग के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में चार दुकानदारों ने ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति ली है। यह पटाखे खनौरी रोड़, अंबाला रोड पर है। यही दुकानदार अपने गोदाम से ही कम प्रदूषण वाले पटाखे बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में इनके अतिरिक्त कोई भी स्टॉल नहीं लगेगा। छोटी दिवाली पर भी बाजार में पूरा दिन भीड़ का आलम रहा।
विज्ञापन
इस दौरान शहर में पुराना बस स्टैंड से लेकर रेलवे गेट, भगत सिंह चौक से चंदाना गेट, कबूतर चौक से न्यू करनाल रोड और पुराना बस स्टैंड से पिहोवा चौक व पिहोवा चौक से लेकर पार्क रोड पर तक पूरा दिन जाम की स्थिति बनी। इस जाम से निजात को लेकर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहे।
अग्निकांड की घटना से निपटने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी कर्मचारियों की 12 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। कैथल शहर में सभी कस्बों में दमकल विभाग की गाड़ी व प्रत्येक गाड़ी पर दो कर्मचारी तैनात है। पुलिस के सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए है। इसके तहत जहां बाजारों में यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। वहीं, करीब 100 पुलिस कर्मी विभिन्न चौक चौराहों पर गश्त करते हुए ड्यूटी देंगे।
ग्रीन पटाखे को हरी झंडी
कैथल शहर में तीन जगहों पर पटाखे मिलेंगे। खनौरी रोड स्थित दो दुकानों पर पटाखे उपलब्ध है। वहीं एक दुकान अंबाला रोड पर है। इसके अलावा जिले में एक दुकान चीका में हैं जिसने दमकल विभाग से पटाखे के लिए अनुमति ली हुई है। चीका में भी एक दुकान पर पटाखे उपलब्ध हैं। इसके अलावा अन्य किसी भी कस्बे में पटाखे के लिए दुकानदारों ने अनुमति नहीं ली है। इसके बावजूद कोई दुकानदार पटाखे बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
ये होते हैं ग्रीन पटाखे
ग्रीन पटाखों का साइज छोटा होता है और ये किसी तरह का राख नहीं छोड़ते हैं। दरअसल, ये डस्ट रिप्रेसेंट मिलाकर बनाए जाते हैं, ताकि हवा में प्रदूषण कम फैले। साधारण पटाखों में बैरियम का उपयोग किया जाता है, जिससे इन पटाखों कि मियाद तो बढ़ जाती है लेकिन इनसे
प्रदूषण ज्यादा फैलता है।