फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   market, electricity wire, problem, businessmen, kaithal

मार्केट में लटकती तारें बन रही हैं परेशानी का सबब

Sun, 08 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 08 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
market, electricity wire, problem, businessmen, kaithal
बिजली की तारें लटक रहीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कबूतर चौक पर अग्रसेन मार्केट में बिजली की तारें लटकने के कारण यहां स्थित दुकानदारों को बड़ा हादसा होने का डर सता रहा है। यहां अधिकतर दुकानें लोहे के सामान की हैं। जिससे कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। इसके अलावा भी कई समस्याएं हैं। व्यापारियों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

मार्केट में मुख्य मार्ग पर बिजली का खंभा गिरने की कगार पर है। आंधी, तूफान या बारिश से कभी भी यह खंभा गिर सकता है। इसके अलावा मार्केट में सफाई व्यवस्था का भी हाल बुरा है। यहां एक भी सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है। सफाई कर्मचारी न होने की वजह से बाजार में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। जिस कारण दुकानदारों को खुद ही मार्केट की सफाई करनी पड़ती है। मार्केट में बनी पार्किंग स्थल भी काफी बदहाल हो चुका है। जिससे यह दुकानदारों के कूड़ा कर्कट डालने का स्थल बन चुका है। कुछ दुकानों में बरसात होने के बाद पानी वहीं खड़ा हो जाता हैं। जिससे दुकानदारों को व्यापार करने में काफी परेशानियों को तो झेलना पड़ता है। साथ ही ग्राहक उनकी दुकानों पर नहीं आ सकते।
विज्ञापन


बना रहता है हादसे का डर
दुकानदार सुनील ने बताया कि वह एक लोहा व्यापारी हैं। उसकी दुकान के बाहर बिजली की नंगी तारे लटकी हैं। उन पर न तो कोई प्लास्टिक के पाइप डले और न ही इसे अच्छे से कसा गया है। उसने बताया कि उसकी दुकान पर ज्यादा जगह नहीं होने के कारण उसे लोहे को दुकान के बाहर रखना पड़ता है। बिजली की तारें ढीली होने के कारण कोई भी बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का खंभा दे रहा हादसों को न्योता
दुकानदार अनिल ने बताया कि उसकी दुकान के बाहर बिजली का खंभा लगा है। जो गिरने वाला है। इसके गिरने से कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। उसने बताया कि इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग को दी गई। वे इसे ठीक करने तो आए, मगर खंभे को नहीं बदला गया जिस कारण दोबारा से बिजली की तारें लटकनी शुरु हो गई। विभाग ने इसे ठीक करवाने का बीड़ा नहीं उठाया हैं।

बरसाती पानी की नहीं होती निकासी
दुकानदार प्रेमचंद परुथी ने बताया कि मार्केट में कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां बरसात के कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो जाते हैं। दुकानदारों को पानी जमा होने से काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ता है। बारिश के कारण उनका धंधा बिल्कुल चौपट हो जाता है। बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण दुकान पर ग्राहक नहीं आ सकते।

सफाई व्यवस्था हुई बदहाल
दुकानदार सुरेंद्र गुगलानी ने बताया मार्केट में सफाई व्यवस्था भी बिलकुल बदहाल हो चुकी हैं। यहां एक भी सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है। जिस कारण दुकानदारों को खुद रुपये देकर सफाई करवानी पड़ती है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें भी खराब हो चुकी है। किसी भी आला अधिकारी ने उनकी समस्याओं को दूर करने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया हैं।

पार्किंग स्थल बना कूड़ादान
वकील अशोक आर्य ने बताया कि उनका यहां कार्यालय स्थित हैं। कुछ वर्षों पहले मार्केट में गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल बना था। लेकिन वर्तमान में यह पार्किंग स्थल कूड़ादान बन कर रह गया है। न तो यहां रहने वाले लोगों का इस ओर कोई ध्यान है और न ही प्रशासन का। जिससे यहां स्थित दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।


बिजली संबंधी समस्या पर बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता आरके तेवतिया ने कहा कि बिजली के तारें लटकने व खंभे के झुका होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं। जिस भी दुकानदार बिजली से संबधित कोई भी समस्या हैं तो इसकी शिकायत दें, उसका समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed