{"_id":"c42c022c79e5474914fc0e1c67f21d34","slug":"manu-from-rajaund-defeated-rinku-of-karnal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजौंद के मनु ने दी करनाल के रिंकू को पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजौंद के मनु ने दी करनाल के रिंकू को पटकनी
अमर उजाला ब्यूरो/राजौंद
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में सार्वदेशिक आर्य युवा सभा राजौंद द्वारा पठानकोट के वीर शहीदों की याद में एक विशाल कुश्ती दंगल व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस के नेता रणबीर उर्फ बोबी मान ने किया। प्रतियोगिता के आयोजक जयपाल आर्य ने बताया कि पठानकोट में हुए सैनिकों की शहादत की याद में एक विशाल कुश्ती दंगल व कबड्डी का आयोजन किया गया है।
कुश्ती प्रतियोगिता में मनु पहलवान राजौंद ने रिंकू पहलवान करनाल को पटखनी देकर 11000 रुपये की झंडी पर कब्जा किया। जबकि अमन पहलवान हरि सिंह कैथल अखाड़ा ने जींद के पहलवान मनोज को पटखनी देकर 21000 रुपये की झंडी पर जीत हासिल की। भूपेंद्र जाखौली ने बलिंद्र पहलवान बाबा लदाना को हराकर 5100 रुपये की जीत हासिल की। इसके अलावा 55 किलो भार वर्ग में भूरिया राजौंद ने राजू कसान को हराया, 60 किलो भार वर्ग में अमन गुरुनानक ने सुनील को हराया, 66 किलो भार वर्ग में सलिंद्र राजोंद ने राजबीर नरवल को हराया, 75 किलो भार वर्ग में पवन ने अमन को हराया, 75 से अधिक सन्नी ने ओरवीर को हराया।
मुख्यातिथि रणबीर उर्फ बोबी मान ने खिलाड़ियों को बताया कि खेलते समय खिलाड़ियों को मन में किसी तरह का द्वेषभाव न रखकर खेलना चाहिए, यहीं एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि आज एक अच्छा खिलाड़ी अपने माता पिता के अलावा अपने गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन करता है। आज का युग प्रतियोगिता का युग है, इसलिए खिलाड़ियों को ऐसी प्रतियोगिता में अवश्य भाग लेना चाहिए। इस दौरान जयपाल आर्य, डा. होशियार सिंह, किरणपाल, शीशपाल शर्मा, रमेश पंच, सतबीर, सोहन पाल राणा, काका सिंह, विकास, जगदीश, भोला, सुरेंद्र, सरदार शोभा सिंह, बीरभान शर्मा मौजूद थे।