{"_id":"692cb3d0b7b24890ec039777","slug":"mann-ki-baat-programme-is-a-medium-of-public-participation-satpal-kaithal-news-c-245-1-kht1011-141471-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसहभागिता का माध्यम है मन की बात कार्यक्रम : सतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसहभागिता का माध्यम है मन की बात कार्यक्रम : सतपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। रविवार को पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के गांव बरसाना (भाना पट्टी चौपाल) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। गांव के विभिन्न वर्गों महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
विधायक सतपाल जाम्बा ने कहा कि मन की बात सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवर्तन, जागरूकता और जनसहभागिता का एक शक्तिशाली माध्यम है। यह हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझने और निभाने के लिए प्रेरित करता है। रविवार के एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुरुक्षेत्र का विशेष उल्लेख हम हरियाणा वासियों के लिए गर्व का विषय है।
ज्योतिसर में नव-निर्मित पांचजन्य मेमोरियल हमारी सांस्कृतिक पहचान, विरासत और आध्यात्मिक धरोहर को नई दिशा देता है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार है। उनका कुरुक्षेत्र पर यह फोकस हरियाणा के सम्मान और पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा उठाता है। हम सबका कर्तव्य है कि इस धरोहर को संरक्षित रखें और अधिक से अधिक लोग यहां आकर अनुभव करें।
विज्ञापन
विधायक ने आगे कहा कि गांव बरसाना के साथियों का यह सामूहिक सहभागिता भाव वास्तव में प्रेरक है। समाज तभी आगे बढ़ता है, जब हर वर्ग एक साथ खड़ा हो। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजेश बरसाना, सरोज देवी जी, निधि मोहन जी, नरेन्द्र बाकल (सरपंच), विजय कुमार (सरपंच), ओम प्रकाश, बलकर करोड़ा, हरदेव सिंह, मनोज ठाकुर, राजेन्द्र कुमार, नायब सिंह, करण समरा, पूनम तुरण मौजूद रहे। संवाद