{"_id":"5f8b2ad28ebc3e9bef37f352","slug":"maket-full-kaithal-news-knl47917452","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर शहर के बाजार हुए गुलजार, सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर शहर के बाजार हुए गुलजार, सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार
विज्ञापन
maket full
- फोटो : Kaithal
त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में जबरदस्त भीड़ दिखने लगी है। शहर के बाजारों में नवरात्र के पहले दिन जबरदस्त खरीदारी हुई, जिसे देखकर कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे व्यापारियों के चेहरे खिल गए। लेकिन यातायात व्यवस्था चरमरा गई और सोशल डिस्टेसिंग तार-तार हो गई। प्रशासन की हिदायतें धरी की धरी रह गई।
मार्च महीने में लॉकडाउन के बाद से काफी दिनों तक बाजार में मंदी जैसी स्थिति रही। अनलॉक होने के बाद स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं दिख रहा था। पिछले दो माह से खरीदारी तो शुरू हुई, लेकिन बाजारों में रौनक नहीं दिखी। अब त्योहारी सीजन शुरू होते ही व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान रमेश डेमला ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद ग्राहकों ने मुट्ठी खोली और दिल खोलकर खरीदारी की। बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी, जिसे देखकर व्यापारी खुश है। कई जगह मास्क की भी अवहेलना दिखी।
भीड़ को कम करने के लिए चलाया अभियान- ट्रैफिक एचएचओ मुख्यत्यार सिंह ने कहा कि भीड़ को कम करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जा रहा है। नवरात्र की पूर्व संध्या पर यातायात पुलिस द्वारा शहर में रोड के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसके तहत मुख्य बाजरों के आसपास सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियों, दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखा सामान हटवाया गया। पुलिस द्वारा छात्रावास रोड, मेन बाजार, भगतसिंह चौक सहित अन्य कई मुख्य मार्केट ने अतिक्रमण हटाया गया।