फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharshi Sanskrit University admission date extended, apply till 10th

Kaithal News: महर्षि संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले की तिथि बढ़ी, 10 तक करें आवेदन

Fri, 06 Sep 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Sep 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Maharshi Sanskrit University admission date extended, apply till 10th
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विवि में दाखिले की तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। अब विवि में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी आगामी 10 सितंबर तक दाखिले ले सकते हैं।
विज्ञापन

विवि में इससे पहले 31 अगस्त तक दाखिले की अंतिम तिथि थी। विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रहने के कारण अब पुनः इसकी तिथि में विस्तार कर दिया गया है। अब विश्वविद्यालय में एमए/आचार्य, बीए/शास्त्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेशार्थी 10 सितंबर तक 500 रुपये बिलंब शुल्क के साथ प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय में इस बार जीवन प्रबंधन और गीता में डिप्लोमा तथा अंग्रेजी-हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद में पीजी डिप्लोमा ये दो नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए गए थे। इन दोनों डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बिना विलंब शुल्क के 10 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकता है ।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि लेट फीस के साथ 10 सितंबर तक दाखिले की तिथि बढ़ाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed