फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mahapanchayat will be called soon for peace in sand

Kaithal News: बालू में शांति के लिए जल्द बुलाई जाएगी महापंचायत

Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat will be called soon for peace in sand
कलायत। कलायत के गांव बालू की बिढाण पट्टी में सोमवार देर रात्रि उपजे विवाद को शांत करने के लिए जल्द महापंचायत बुलाई जाएगी। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से 11-11 प्रतिनिधि और पांच लोग कामन रूप से शामिल रहेंगे। इस संबंध में लिखित रूप से दोनों पक्षों ने प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कुछ समय पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें कई लोग जख्मी हुए थे। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद उस दौरान तनाव शांत हुआ था।

बताया जाता है कि मामले के संबंध में दोनों पक्ष के लोग सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए अंतिम निर्णय लेंगे। पंचायत द्वारा लिया गया फैसला दोनों पक्षों को स्वीकार होगा। मंगलवार को बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में घंटों चली दोनों पक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


यह है विवाद- एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि गांव बालू में पिछले काफी समय से दो पक्षों के बीच सरकारी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने कई बार दोनों पक्षों से बातचीत की। साथ ही अधिकारियों की टीम ने गांव का दौरा कर भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाने के प्रयास किए। ताजा घटनाक्रम के संबंध में दोनों पक्षों ने अपने स्तर पर बातचीत के जरिये मसले का हल करने का भरोसा प्रशासन को दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed