फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   mahant ramanprui

जूना अखाड़ा के महंत मछंदर नाथ ने अपने शिष्य रमनपुरी को बनाया उत्तराधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
mahant ramanprui
माता गेट स्थित डेरा बाबा परमहंस सूर्य कुंड मंदिर के महंत राजेश्वरी पुरी के देहांत के बाद उनकी गद्दी पर जूना अखाड़ा के महंत मछदंरपुरी के शिष्य रमनपुरी को चदर रस्म प्रक्रिया से मंदिर का उत्तराधिकारी बनाया गया। दूर दराज से आए महंतों ने हिंदू रीति रिवाज से हवन यज्ञ कर महंत को गद्दी पर विराजमान किया। महंत रमनपुरी पहले गांव दनौदा में कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनके काम व ईमानदारी को देखते हुए महंत मछंदरपुरी ने डेरा बाबा परमहंस सूर्यकुंड मंदिर का उत्तराधिकारी बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे से ही उत्तराधिकारी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। चदर रस्म होने से पहले बाहर से आए सभी महंतों की बैठक हुई। उसके बाद महंतों ने विधि विधान के अनुसार मंहत रमनपुरी को चदर ओढ़ाकर तिलक अभिषेक, मंत्रोच्चारण कर समाज व कैथल की जनता के सामने गद्दी पर आसीन किया। इसमें दिल्ली, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड व हरियाणा के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों महंत व अन्य साधु संत पहुंचे। डेरा के नवनियुक्त महंत रमनपुरी ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत राजेश्वर पुरी इस डेरा के साथ साथ आस पास के इलाके में काफी लोकप्रिय रहे। वह एक साफ सुथरी छवि के साथ ही डेरा के लिए बहुत विकास शील रहे। आज उनके ब्रह्मलीन होने के पश्चात पूरे साधु समाज, व मंदिर श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका ईमानदारी से निर्वहन कर ब्रह्मलीन महंत राजेश्वर पुरी के दिखाए रास्ते अनुसार डेरा में कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर माता गेट स्थित मंदिर में भंडारे का असयोजन किया गया। इसमें दूर दराज से आए साधू संतो व शहर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में हलवा, पूरी, खीर, सब्जी, रोटी बनाई गई थी।
विज्ञापन

प्राचीन परंपरा के अनुसार बनाया उत्तराधिकारी :
सेवादार पवन शर्मा, रामचंद सैनी, हरपिंद्र सिंह ने बताया कि प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार ही बाबा महंत मछंदर पुरी ने रमनपुरी को उत्तराधिकारी बनाया है। उत्तराधिकारी बनाने के बाद दूर दराज से आए महंतों को दक्षिणा दी गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर कपिल पुरी, सचिव कपिल पुरी, महंत कमलपुरी, महंत कर्णपुरी, थानापति सुरेश पुरी, महंत अभय पुरी, महंत केदार पुरी, महंत विद्यानंद सरस्वती, महंत भरत पुरी दिल्ली, महंत कूशपुरी, महंत धीरेंद्र पुरी, महंत मुकेश पुरी करनाल, महंत वेद व्यास पुरी गुजरात, महंत गणेश पुरी व देवपुरी, थानापति नारायण गिरी उत्तर प्रदेश सहित समस्त साधु समाज सहित विधायक लीला राम गुज्जर, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, व ब्रह्मलीन महंत राजेश्वर पुरी के परम भक्त मास्टर रामपाल भट्ट, श्याम बंसल, प्रमुख समाजसेवी रामप्रताप गुप्ता, समाजसेवी कैलाश भगत, कपिल चौधरी, एडवोकेट धर्मबीर भोला, पवन शर्मा, राजीव एडवोकेट अखिलेश पाठक, विकास शर्मा, सतीश सिंगला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed