फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made people aware against drugs in Pundri

Kaithal News: पूंडरी में नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

Fri, 31 Jan 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Made people aware against drugs in Pundri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भारत सरकार के गृह-मंत्रालय के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देश पर डीएवी काॅलेज पूंडरी की एनएसएस यूनिट व रेड-रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पूंडरी ब्लाक के डुलयानी, मोहना व फतेहपुर गांव में ड्रग्स के दुरुपयोग रोकने व नशीले पदार्थो से मुक्ति के बारे में जागरूकता देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

डुलयानी गांव में प्राध्यापक अनिल कुमार की अगुवाई में व्याख्यान का आयोजन किया व नागरिकों को शपथ दिलाई। फतेहपुर गांव में नशीले पदार्थों से मुक्ति बारे जागरूकता कार्यक्रम में डाॅ. विश्वजीत सिंह ने वृद्ध आश्रम में श्रमिकों को बताया कि बीड़ी, जर्दा व तंबाकू आपकी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तीसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वैभव दत्त शर्मा ने गांव मोहना में सभी नागरिकों को नशा न करने की शपथ दिलवाई। कहा कि हम सभी को नशा-मुक्त हरियाणा अभियान में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए व नशीले पदार्थों का सेवन नही करना चाहिए। अपने आसपास के क्षेत्रों में नशे की बिक्री होने देनी चाहिए। प्राचार्य डाॅ. सुभाष तंवर ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed