फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   made aware...

स्वास्थ्य सबसे जरूरी : डॉ. सोनाली ढिल्लों

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
made aware...
कैथल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वीरवार को जिले में विविध आयोजन हुए। शिक्षण संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तंदुरुस्ती लाख नियामत। इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन

इस कड़ी में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर न्यू लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल अस्पताल कैथल की महिला विशेषज्ञ डॉ. सोनाली ढिल्लों रहीं। इसके अलावा पीएचसी जाखौली के हेल्थ इंस्पेक्टर तेलु राम, सब सेंटर कसान से डॉ. मंजीत, डॉ. अमीन खान, कोटडा से डॉ. राजपाल मलिक ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने मच्छरों और पानी से फैलने वाली बीमारियों के उपाय घरेलू स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य अंग्रेज सिंह और प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सोनाली ढिल्लो ने बताया कि स्वास्थ्य सबसे जरूरी है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल का देश के भविष्य हैं। यदि बच्चों को बचपन से ही स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहने बारे जानकारी दी जाए तो इस प्रकार से हम एक स्वस्थ समाज स्वस्थ प्रदेश और देश का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed