{"_id":"68c1c6ac814ca603b108e524","slug":"made-aware-about-the-side-effects-of-mtp-kit-kaithal-news-c-18-1-knl1004-736116-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एमटीपी किट के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एमटीपी किट के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
Thu, 11 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर के मार्गदर्शन में बुधवार को आईजी कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिला मिशन समन्वयक ज्योति एवं सहायक दिव्या ने इसका आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सभी छात्राओं को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी किट (एमटीपी किट) के दुरुपयाेग दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समझाया कि बिना डॉक्टर की देखरेख के इसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं भी इसे बारे में जागरूक रहें और अपने परिवार व आसपास की महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में कॉलेज की ओर से दीपा, सपना गोयल एवं डॉ. हेमलता उपस्थित रही। संवाद