फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lord Parshuram taught the society the art of weapons and scriptures: Jamba

Kaithal News: भगवान परशुराम ने समाज को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा दी ः जांबा

Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram taught the society the art of weapons and scriptures: Jamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। ब्राह्मण कल्याण समिति पूंडरी की और से मंगलवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हलका विधायक सतपाल जांबा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न केवल ब्राह्मण समाज के लिए बल्कि समस्त मानव समाज के लिए पूजनीय हैं।

उन्होंने समाज को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा देकर धर्म की रक्षा की। परशुराम जी के जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष व सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। सभी को भगवान परशुराम जी के चरित्र को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में कैथल बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने भी शिरकत की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से किया गया। इसके बाद शस्त्रों का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रधान अश्विनी कौशिक ने विधायक से भगवान परशुराम सदन के हॉल का विस्तार करने, रास्ता पक्का करने व चारदीवारी करवाने की मांग की। जिस पर विधायक ने उन्हें जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।


समिति सदस्यों ने विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति प्रधान मास्टर अश्विनी कौशिक ने की। बैठक में मुख्य रुप से महासचिव प्रमोद शर्मा, कोषाध्यक्ष बिशनदत शर्मा, जीत राम शर्मा, जोगिंदर शर्मा, अश्विनी कौशिक, राजेश शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed