{"_id":"663f239eecaaa91b5c006e80","slug":"lord-parshuram-incarnated-on-akshaya-tritiya-kaithal-news-c-18-1-knl1004-386747-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अक्षय तृतीया पर अवतरित हुए भगवान परशुराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अक्षय तृतीया पर अवतरित हुए भगवान परशुराम
Sat, 11 May 2024 01:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 May 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
राजौंद। वार्ड नंबर छह में भगवान परशुराम भवन में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई। जयंती के उपलक्ष्य में हवन व भंडारे का आयोजन किया। समाज के सभी लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान पूर्व एम सी रोहित शर्मा, देवी राम, आचार्य शीशपाल, सुभाष शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे हवन किया। जिसमें विधि पूर्वक हवन करवाया। लोगों ने आहुतियां डाली। बताया कि अक्षय तृतीया के पुण्य दिवस पर ही भगवान परशुराम अवतरित हुए इस दिन उनके चरित्र का स्मरण और अनुसरण कर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।
हमें चाहिए कि भगवान परशुराम द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण करें। आज भी भगवान परशुराम की शिक्षाएं समाज को रास्ता दिखा रही हैं।। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर अपने समाज के उत्थान और एकजुट होने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान उदयवीर राणा, संग्राम, धर्मपाल, जय भगवान, कुंडा राम, रामफल, अमित, बीरा कुमार, मनोज, भीम सिंह, मास्टर रामकुमार, बिंदा शर्मा, अजीत पाल, जय सिंह मौजूद रहे। संवाद